अखिलेश यादव ने किया अपनी टेढ़ी नाक के कारण का खुलासा
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/03/akhilesh-yadav-disclosed-cause-of-his-crooked-nose.html
लखनऊ। अक्सर मीडिया में दिखने वाले अपने कार्टून में खास तौर पर उकेरी गई टेढ़ी नाक के रूप का राज खोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि दरअसल एक बार फुटबाल खेलते समय लगी चोट से उनकी नाक टेढ़ी हो गई थी और यह उनके लिए शुभ भी रहा।
मुख्यमंत्री ने यहां अपने कार्टून चित्रों से सजी किताब 'टीपू का अफसाना' का विमोचन करने के बाद मीडिया से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि मेरा सबसे पसंदीदा खेल फुटबॉल है। फुटबॉल की वजह से मेरी नाक टेढ़ी हुई है। नेताजी मुलायम सिंह यादव मेरी नाक ठीक कराने के लिए मुझे डाक्टर कक्कड़ के पास लेकर गए थे।
उन्होंने कहा कि कक्कड़ जी राष्ट्रपति के डाक्टर थे और नेताजी से उनके बहुत अच्छे सम्बन्ध थे। जब कक्कड़ साहब ने मेरी पूरी नाक देखी तो उन्होंने मुझसे एक सवाल पूछा कि क्या तुम्हारी शादी हो गई है, तो मैंने कहा कि हां हो गई है। इस पर उन्होंने कहा कि अब नाक ठीक कराने की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए मैंने नाक ठीक नहीं कराई और मैं मुख्यमंत्री भी बन गया।
अखिलेश ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अब मुझे नाक ठीक कराने की कोई जरूरत नहीं है। यह तो मेरे लिए गुडलक हो गया।