पहले ज्ञानदान, फिर कन्यादान : नोगिया
अजमेर। जिला प्रमुख वन्दना नोगिया ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिलाओं से...
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/03/blog-post_69.html
अजमेर। जिला प्रमुख वन्दना नोगिया ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिलाओं से अपनी बेटी को शिक्षित करके ज्ञानदान के पश्चात् ही कन्यादान करने का आह्वान किया है।
जिला प्रमुख ने कहा कि महिलाओं के योगदान को एक दिन तक सीमित नहीं किया जा सकता विश्व में आज हर दिन महिलाओं के लिए है। उनके योगदान से पूरी मानव जाति नित नई विकास की ऊंचाईयों को छू रही है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे आकर नए मकाम कायम कर रही है।
उन्होंने कहा कि बेटी मां का नया जन्म होती है। वह माता-पिता के सुख-दुख की साथी होती है। प्रत्येक परिस्थिति में वह अपने परिवार के साथ खड़ी रहने के लिए तत्पर रहती है। मां जिस प्रकार बेटी की चाहत को बिना कहे समझ जाति है। वृद्ध माता-पिता के अरमानों को भी उसी मौन की भाषा में बेटी समझने की क्षमता रखती है। जिस प्रकार आंगन में गुलाब खिलने से सारा घर महक जाता उसी प्रकार परिवार में बेटी के होने से कुटुम्ब सुहावना हो जाता है। उन्होंने कहा कि महिला अपने विविध रूपों द्वारा सक्रियता के साथ समाज को दिशा देने का कार्य कर रही है। यह नम्र और कठोर दोनों का आदर्श सामजस्य है।
जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में महिलाओं और बच्चों की देखभाल को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट फील्ड वर्कर को माता यशोदा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 5100 रूपए तथा सहायीका एवं आशा सहयोगिनी को 2100 रूपए का पुरस्कार सीधे उनके बैंक खाते में जमा करवाकर प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
लोहाखान आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता राजकंवर, सहायिका हाजरा बानो, कोटड़ा की आशा सहयोगिनी सीमा, ललई की कार्यकर्ता यशोदा, सहायिका ममता, आशा सहयोगिनी निर्मला देवी, चम्पानगर की कार्यकर्ता राजेश्वरी राठौड़, सहायिका सुमन जैन, लेबर काॅलोनी की आशा सहायिका शर्मिला कंवर, लामगरा की कार्यकर्ता मंजू शर्मा, सहायिका सुशीला देवी, कमला, ब्यावर की कार्यकर्ता पुष्पा वैष्णव, खास-1 की सहायिका शान्ति देवी, आशा सहयोगिनी अनिता देवी, धुंधरी की कार्यकर्ता गुणमाला जैन, सहायिका सुशीला जैन, आशा सहयोगिनी माया पाराशर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक कुमुदनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक विजय लक्ष्मी गौड़, महिला अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी नितेश यादव अजमेर नगर निगम की महिला पार्षद नीतू मिश्रा, सुनिता मौर्य सहित कई पार्षद उपस्थित थी।