होली के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। अजमेर शहर में होली के त्यौहार के अवसर पर कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. आरूषि मलिक ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।

आदेश के तहत उपखण्ड मजिस्ट्रेट हीरालाल मीना को सम्पूर्ण पुष्कर उपखण्ड क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जबकि अजमेर तहसीलदार वेदप्रकाश गोयल को पुलिस सर्किल दरगाह क्षेत्र के लिए, सहायक भू-प्रबंध अधिकारी बागदान को पुलिस सर्किल उत्तर क्षेत्र के लिए।

अजमेर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार भीम सिंह लखावत को पुलिस सर्किल दक्षिण क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

उपनिदेशक कृषि विस्तार वी.के.शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार गहलोत को आरक्षित कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 5819604652790654623

Watch in Video

Comments

item