बलराम जाखड़ के रूप में पार्टी ने सच्चा सिपाही खो दिया : अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनको एक सच्चा नेता बताते हुए कहा कि बलराम जाखड़ सैदव किसानों की समस्या को लेकर सजग रहे। उनका दृ़ष्टिकोण आम लोगों से जुड़ा हुआ था। प्रदेश के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया। कांग्रेस में उनका योगदान काफी व्यापक स्तर का है।
वहीं प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि, उनका विनम्र व्यवहार और लोगों से जुडाव हमेशा याद किया जाता रहेगा। वह हर दिल अजीज थे। आज कांग्रेस को उनके जाने से गहरा क्षति पहुंची है।
जाखड़ को प्रदेश महिला कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा, रमा बजाज, नीलम गौड़ सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धाजंजि देते हुए कहा कि उनकी क्षतिपुर्ति कभी नहीं हो सकती है। पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है।