राजस्थान : गणतंत्र दिवस पर तिरंगे में लगाई आग, पांच गिरफ्तार

Tri-color, Ttricolor, Indian National Flag, indian flag tricolor, राजस्थान में गणतंत्र दिवस, तिरंगे में आग, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
demo pic
जयपुर। देशभर में कल 26 जनवरी को एक ओर जहां 67वें  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समारोह मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रीय ध्वज को आग के हवाले कर दिया। मामला जयपुर जिले की फुलेरा तहसील के बिचून गांव का है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

मौजमाबाद में गांधीजी की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि कल शाम को उपद्रवियों ने फुलेरा स्थित बिचून गांव में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में आग लगा दी। अधजले तिरंगे को देखकर लोग आक्रोशित हो गए। देखते-देखते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए। विरोध-प्रदर्शन की स्थिति देखकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाईश कर मामला शांत कराया और अधजले तिरंगे को अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार फुलेरा में स्थित बिचून गांव में कुछ उपद्रवियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ऊपर लगे तिरंगे को उतारा और उसमें आग लगा दी। देर शाम आधा जला हुआ तिरंगा स्कूल के खाली मैदान में पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सुबह स्कूल में कार्यक्रम होने के बाद बच्चे और शिक्षक घर चले गए और तिरंगा स्कूल की छत पर ही लगा रहा। इसी दौरान किसी उपद्रवी ने तिरंगा स्कूल की छत पर लगा देख तिरंगे को उतारा और आग लगा दी।

पुलिस ने इस मामले में पांच जनों को गिरफ्त में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने अठारह वर्षीय अकबर अली चौरू फागी निवासी, काबू 20 उर्फ मुस्ताक बिचून निवासी के अलावा 13 से 16 वर्षीय तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

थानाधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को फाड़कर जलाने की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति अब नियत्रंण में हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है। आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा दो में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी ओर आज कई आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। आज सुबह बड़ी संख्या में लोगों के घटनास्थल पर एकत्र होने से तनाव के हालात बन गए। प्रथम दृष्टया इस मामले में स्कूल प्रबंधन की गलती सामने आ रही है। ध्वजारोहण के बाद शाम को सम्मानपूर्वक ध्वज उतारने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होती है। बताया जा रहा है कि विद्यालय के किसी भी स्टाफ ने ध्वज नहीं उतारा और घर चले गए।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 3893986127970027676
item