एम्स ब्रांच के जच्चा-बच्चा वार्ड से नवजात बच्चा चोरी

Aiims Faridabad Ballabhgarh, Aiims Vallabhgarh, फरीदाबाद, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स बल्लभगढ़
फरीदाबाद। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की बल्लभगढ़ स्थित शाखा के जच्चा-बच्चा वार्ड से दिनदहाड़े नवजात जुड़वा बच्चों में से एक बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने बच्चे को गायब देखा तो हंगामा कर दिया।

परिजनों ने बच्चा चोरी होने की जानकारी तुरंत महिला वार्ड में ड्यूटी पर रहने वाली नर्स को दी। इससे अस्पताल में हड़क़ंप मंच गया। नर्स ने घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी और इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बच्चा चोरी होने की पुलिस को सूचना दी।

दरअसल, सेक्टर-4 आर के नजदीक स्थित पटेल नगर में किराए के मकान में रहने वाले बबलू दास की पत्नी राखी 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसी दिन देर शाम उसने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद देखभाल के लिए जच्चा-बच्चा का अस्पताल में रखा गया था। इसके बाद महिला की मां और पति जच्चा-बच्चा से मिलकर आए थे।

इसके बाद शनिवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे राखी को अपने पास एक बच्चा ही नजर आया। परिजनों से बात करने पर एक बच्चा गायब होने की जानकारी सामने आई। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने इसकी सुचना तुरंत महिला वार्ड में ड्यूटी पर रहने वाली नर्स को दी। नर्स ने घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी, जिससे डॉक्टरों में भी हड़कम्प मच गया।

थोड़ी देर बाद मामले की जानकारी पटेल नगर बस्ती तक पहुंच गई और अस्पताल में लोगों की भीड़ गई और एमरजेंसी वार्ड के सामने नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान मामले को तूल पकड़ता देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सुचना दी और अस्पताल बुलाया।

इस पर एसीपी गजेंद्र कुमार, एसएचओ वीरेंद्र  सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोग वार्ड में घुसने का प्रयास करने लगे। इसके चलते पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा

इसके बाद मामले की जानकारी हासिल कर एसीपी गजेंद्र ने अस्पताल में लगे कैमरों की फुटेज चेक की। पुलिस की मानें तो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद महिला के पति और उसकी मां की ओर शक की सुई घूमती दिखाई दे रही है। बहरहाल, पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 6018368392914037575
item