स्कूली बच्चों ने देखी विकास प्रदर्शनी

बूंदी । राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सूचना केन्द्र बूंदी में लगाई जा रही प्रदर्शनी का देवपुरा स्थित राजकीय प्रवेशिका मा...

बूंदी । राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सूचना केन्द्र बूंदी में लगाई जा रही प्रदर्शनी का देवपुरा स्थित राजकीय प्रवेशिका माध्यमिक संस्कृत विद्यालय के बच्चों विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

इस दौरान जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी नानकचंद चन्द्रोदय ने स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी में लगाए गए रंगीन छायाचित्रों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब भी दिए। इस दौरान प्रदर्शनी में लगाए गए चित्रों के बारे में बच्चों से पूछने पर सही जवाब देकर बच्चे बहुत खुश नजर आए।

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को जिले के विकास की जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर शैलबाला शर्मा, चित्रलेखा नामा, शीला मीणा, ब्रह्मदत्त लाड मीणा आदि ने उपस्थित रहे। 
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2390112168228744735
item