सनी लियोन की रागिनी एमएमएस 2 का ट्रेलर जारी

मुंबई। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी सनी लियोन एक बार फिर से बड़े परदे पर फिर से धमाल मचाने आ रही हैं। उनकी पहली फ...

मुंबई। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी सनी लियोन एक बार फिर से बड़े परदे पर फिर से धमाल मचाने आ रही हैं। उनकी पहली फिल्म 'जिस्म-2' को रिलीज हुए लगभग एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है। अब वे 'रागिनी एमएमएस-2' में इस बार फिर दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगी।

सनी लियोन अभिनीत फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ का ट्रेलर जारी हो गया है। हालांकि इस फिल्म के लिए उनके प्रशंसकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि यह फिल्म अब 17 जनवरी 2014 को रिलीज होगी। यह फिल्म 13 मई, 2011 को रिलीज हुई रागिनी एमएमएस की सिक्वल बताई जा रही है।

फिल्म को भूषण पटेल ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने '1920 ईवल रिटर्न्स' को डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म की इस पहली झलक से आशा बंधती है कि दूसरा भाग भी उतना डरावना है जितना कि पहला था। फिल्म में खौफ और सेक्स के जबरदस्त छौंक के लिए तैयार रहें।

फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Entertainment 2224228821918321002

Watch in Video

Comments

item