जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किया फ्लॉवर शो का अवलोकन

Vasundhara Raje, Jalmahal Jaipur, Resurgent Rajasthan Summit, जयपुर, रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट, जलमहल, जयपुर नगर निगम, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत
जयपुर। रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिट के तहत 20 से 22 नवम्बर तक जलमहल की पाल पर जयपुर नगर निगम की ओर से आयोजित किए जा रहे फ्लॉवर-शो का आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अवलोकन किया।

इस अवसर पर नगरीय आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक सुरेन्द्र पारीक, महापौर निर्मल नाहटा, उपमहापौर मनोज भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त आशुतोष ए.टी. पेडणेकर एवं नगर निगम की सभी समितियों के अध्यक्ष एवं पार्षद, नगर निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फ्लावर शो देखने आये आम नागरिक उपस्थित थे।

जलमहल की पाल पर आयोजित किए जा रहे फ्लावर शो पर पहुंचने पर नगरीय आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक सुरेन्द्र पारीक, नगर निगम के महापौर निर्मल नाहटा, उप महापौर मनोज भारद्वाज एवं आयुक्त आशुतोष ए.टी. पेडणेकर एवं समिति के अध्यक्षों एवं पार्षदगणों ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने करीब एक घंटे तक फ्लावर शो में घूमकर पेड़-पौधे एवं फूलों के बारे में उद्यानविज्ञ सुबोध लोढ़ा से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां शहर के हर कोने में लगाईं जानी चाहिए, जिससे आम नागरिकों को जानकारी मिल सकें। उन्होंने नगर निगम के प्रयास की सराहना भी की। 

इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि फ्लावर-शो में 150 प्रजातियों के पौधे प्रदर्शित किये गये हैं, जिनमें लेक्सोनियां, बिजोनियां आर्किट, रोजेज, ग्रोमेलाईट्स, सकलेन्टस्, केटस, फर्न, हाईविस्कस, गुडामानिया, लिलियम, जरबेरा, पिंटास, पिटूनिंया, लिगोनियाज, पन्सेटिया, फ्राईसैथियम, एन्थोरियम, मिनिचर रोज, कोलियस, इम्पैन्सेस, मण्डबेलिया आदि शामिल है।

उक्त प्रजातियों के पौधे मुख्यतः बंगलूरू, कोलकत्ता, पूणे, नैनीताल, आंध्रप्रदेश से मंगाये गये हैं। इसके साथ ही फ्लावर शो में थाईलैण्ड, आॅस्ट्रेलिया एवं अमेरिका से मंगाये गये पौधों की कुछ प्रजातियां प्रदर्शित की गई है। फ्लावर शो में फूलों के साथ-साथ इण्डोर प्लान्ट, मनीप्लान्ट आदि भी दर्शाये गये हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम जयपुर द्वारा फ्लावर शो में जयपुर विकास प्राधिकरण एवं स्थानीय नर्सरियों का भी सहयोग लिया गया है। फ्लावर-शो का बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों ने आनन्द ले रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल छात्र-छात्राओं के साथ-साथ नागरिकों की उपस्थिति भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 4195074054419614107
item