जैसलमेर-बाड़मेर के दौरे पर रामदेवरा पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

Vasundhara Raje, vasundhara raje arrived ramdevra, Ramdevra, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, रामदेवरा, जैसलमेर-बाड़मेर के दौरे पर वसुंधरा राजे, रामदेवरा धाम
जयपुर/जैसलमेर। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जैसलमेर-बाड़मेर के दौरे के लिए आज सुबह जयपुर से रवाना हुई, जहां से वे जैसलमेर में जन-जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव के रामदेवरा धाम में पहुंच चुकी है। रामदेवरा पहुंचने पर हैलीपेड़ राजस्थान पर राजस्थान धरोहर संरक्षण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत सहित भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से रवाना होकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रामदेवरा धाम में बनने वाले बाबा रामदेव स्मारक के शिलान्यास समारोह में शामिल हो रही है, जहां वे स्मारक का शिलान्यास करेंगी।

रामदेवरा धाम में बनने वाले बाबा रामदेव स्मारक में करीब 3.75 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बाड़मेर के जैतेश्वर धाम में आयोजित हो रहे भण्डारे में भी शिरकत करेंगी, जहां वे आमसभा को भी सम्बोधित करेंगी। देवासी समाज के बड़े तीर्थ-स्थलों में से एक है और यहां आयोजित हो रहे भण्डारे में हजारों की तादाद में श्रद्धालु जुट रहे हैं।

यहां आमसभा को सम्बोधित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर 13 दिसम्बर को सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर आयोजित होने वाले समारोह के बारे में आवश्यक तैयारियों की जानकारी भी हासिल करेंगी।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आज अपने कार्यक्रम के मुताबिक बाबा रामदेवरा के दर्शनों के लिए पोकरण पहुंचेगी। यहां पर बाबा रामदेव के समाधि स्थल पर विशेष पूजा अर्चना करने के साथ इस क्षेत्र के लिए कुछ राहतकारी घोषणाएं भी कर सकती है।

मुख्यमंत्री यहां पर अफसरों से बातचीत करने के साथ योजनाओं की निरीक्षण के साथ कार्यकर्ताओं आम जनता से रूबरू होने का कार्यक्रम भी हो सकता है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राजे आज दोपहर में जयपुर से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर जैसलमेर के रामदेवरा पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री रामदेवराजी पेनोरमा का शिलान्यास करेंगी।

राजे के साथ राजस्थान धरोहर संरक्षण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत सहित भाजपा के कई स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने में लगे हुए हैं। सीएम के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी जोरशोर से जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज पोकरण, सिणधरी में भी एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। जैसलमेर से राजे बाड़मेर के जैतेश्वर धाम जाएंगी। यहां वे संत श्रीरूपाराम महाराज के भंडारा महोत्सव में शामिल होंगी। उसे के बाद वे वहां से शाम को जपयुर के लिए रवाना होंगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

राजस्थान रोड़वेज में चयनित 489 चालकों की मिली नियुक्ति

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा 15 दिसम्बर, 2013 को आयोजित परीक्षा में सफल रहे 489 चालकों को नियुक्ति दे दी गई है। चालक पद पर नियुक्त अभ्यार्थियों को 4 अगस्त तक सम्बन्धित आगार में उपस्...

मानसरोवर से चांदपोल तक दौड़ी मेट्रो ट्रेन

जयपुर। मानसरोवर से रेलवे स्टेशन तक दौडने के बाद अब मेट्रो रेल को एलीवेटेड ट्रैक परमानसरोवर से चांदपोल तक  दौड़ाया गया। मेट्रो को चांदपोल तक ट्रैक पर दौड़ता देखना, वहां के लोगों के लिए कौतूहल का व...

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बाद अब, सब्जियों में भी लगी आग

जयपुर। अच्छे दिनों के वादे के बाद 'अब अच्छे दिन आ गए हैं' और साथ ही मंहगाई भी खुद अपनी ही सभी रिकार्ड तोड़ती जा रही है। बीजेपी को इस बार भारी बहुमत से जिताने वाली जनता विशेषकर घर का बजट चलाने वाली...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item