डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी इंडियन डेयरी एसोशिएशन में सदस्य मनोनीत

अजमेर। इंडियन डेयरी एसोशिएशन की केन्द्रीय कार्य समिति की हाल ही में हुई बैठक में फारमर्स फोरम का पुनर्गठन करके अजमेर डेयरी के अध्यक्ष राम...

अजमेर। इंडियन डेयरी एसोशिएशन की केन्द्रीय कार्य समिति की हाल ही में हुई बैठक में फारमर्स फोरम का पुनर्गठन करके अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी को इसका सदस्य मनोनीत किया है।

इंडियन डेयरी एसोशिएशन के सचिव एन के भनोत ने आज रामचन्द्र चौधरी को ई-मेल से इसकी सूचना देकर बधाई दी।

उल्लेखनीय  है कि इंडियन डेयरी एसोशिएशन की स्थापना 1948 में हुई और डेयरी क्षेत्र में काम करने करने वाली देश में यह सबसे उच्च संस्था हैं। इसके लगभग 2 हजार 500 सदस्य है जो दूध उत्पादन, इस उद्योग से जुड़े व्यक्ति, शोधकर्ता, व नीति विषशेज्ञ हैं जो डयरी और पशुपालन के क्षेत्रा में कार्य कर रहे हैं। एसे विशेषज्ञ निजी, सार्वजनिक क्षेत्रा, विभिन्न विकास बोर्ड और राष्ट्रीय डेयरी शोध संस्थान , मिल्क फेडरेशन आदि में भी काम कर रहे हैं। इसके अध्यक्ष राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के होते हैं।

अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने इंडियन डेयरी एसोशिएशन से जोड़ने के लिए एसोशिएशन के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे किसान और पशुपालकों की बहबूदी के लिए कार्य करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि रामचन्द्र चौधरी अजमेर डेयरी के हाल ही में लगातार पांचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 6741121057245798299

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item