अजमेर दरगाह और पुष्कर में बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

Vasudev Devnani, Ajmer Dargah, Pushkar, अजमेर, शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी, अजमेर दरगाह, पुष्कर
अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज पुलिस अधिकारियों के साथ जिले सहित अजमेर व पुष्कर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह एवं पुष्कर स्थित  ब्रह्मा मन्दिर सहित धार्मिक एवं सार्वजनिक महत्व के सभी स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. देवनानी ने आज सर्किट हाउस में पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के साथ जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में बम की अफवाह जैसी घटनाएं चिन्ताजनक हैं। अजमेर दरगाह और पुष्कर के कारण विश्व के धार्मिक पर्यटन के धार्मिक मानचित्रा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां सुरक्षा के विशेषा इंतजाम होने चाहिए।

देवनानी ने दरगाह में प्रवेश के सभी द्वारों तथा पुष्कर स्थित ब्रह्मा मन्दिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी स्थान सी.सी.कैमरों की जद में होने चाहिए। यह सभी कैमरे भी चालू हालात में रखे जाएं।  सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवान तैनात करने का प्रस्ताव भी राज्य सरकार से चर्चा कर तैयार किया जाएगा।

शिक्षा राज्य मंत्री ने अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य स्तर पर भी समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि बांग्लादेशियों को चिन्हित कर उनके देश भेजने की कार्यवाही में तेजी लाई जा सके। दरगाह के चारों तरफ अतिक्रमण हटाने तथा जायरीन की अधिक आवक वाले दिनों में विशेष सुरक्षा इंतजाम रखने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जिले में सुरक्षा इंतजामों में किसी तरह की कमी नहीं रखी जा रही है। दरगाह एवं पुष्कर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2278821694931774191

Watch in Video

Comments

item