फिल्म सिटी में चली गोलियां, मात्र 20 फीट की दूरी पर थे अमिताभ
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/05/firing-in-filmcity-amitach-bachchan-were-20-feet-away.html
मुंबई। फिल्म नगरी और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाले शहर मुंबई में फिल्म सिटी के गेट नं- 2 के पास कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा फायरिंग की गई और एक व्यक्ति को गोली मार दी घई, बताया जा रहा है कि यहां 3 राउंड गोलीबारी हुई है और जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है, वह यहां सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।
फायरिंग की इस घटना में सबसे बड़ी और चौकाने वाली बात यह है कि, जिस जगह पर यह घटना हुई, वहां से महज 20 फीट की दूरी पर ही बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। हालांकि राहत की बात है कि अमिताभ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन इस घटना में फायरिंग का शिकार बने युवक, जिसका नाम राजू शिंदे बताया जा रहा है, वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राजू शिंदे नाम के इस व्यक्ति को घटना के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार उसके पेट और हाथ में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोली मारी है। कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया गया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इस घटना की तस्दीक करते हुए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके कितने करीब यह घटना हुई है।

T 1873 - Correction : in gang shoot out where I was shooting in Film City person shot at is NOT dead . He has been taken to hospital ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 22, 2015
सूत्रों के मुताबिक शिंदे केबल व्यवसायी है और शिवसेना की चित्रपट शाखा से भी जुड़ा बताया जा रहा है। वह एक सुरक्षा एजेंसी भी चलाता है। लेकिन उस पर हमला किस वजह से हुआ है इसकी जांच आरे कालोनी पुलिस कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।