सोनिया गांधी और प्रियंका शिमला की वादियों में निजी दौरे पर

Sonia Gandhi, Priyanka Vadra, Shimla, Sonia gandhi and Priyanka in Shimla, Congress
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को तीन दिवसीय निजी दौरे पर यहां पहुंचीं। दोनों वायु मार्ग से चंडीगढ़ पहुंची और वहां से सड़क मार्ग के जरिये यहां से 15 किमी दूर चारबरा में एक होटल पहुंची। राज्य सरकार को अधिकारिक तौर पर कोई सूचना न होने के कारण सोनिया और प्रियंका का रास्ते में कहीं भी न तो स्वागत किया गया और न ही उन्होंने किसी से मुलाकात की।

प्रियंका ने भारत के राष्ट्रपति के गर्मियों के अवकाश वाले विश्रामस्थल द र्रिटीट के समीप 4.25 बीघा जमीन खरीदी है और वह वहां एक मकान बनवा रही हैं। होटल में कुछ समय रहने के बाद सोनिया एवं प्रियंका दो वास्तुकारों के साथ निर्माण स्थल के लिए रवाना हो गई। दो घंटे तक वहां समय बिताने के बाद वे वापस होटल लौट आईं।

सुरक्षा संबंधी तामझाम न होने के कारण रास्ते में किसी को यह अंदाजा भी नहीं लग पाया कि सोनिया गांधी और प्रियंका शिमला जा रही हैं। बताया जाता है कि जाबली के पास थोड़ी देर के लिए इनकी गाड़ी पर्यटकों की गाड़ियों की भीड़ में फंसी भी रही। सोनिया और प्रियंका करीब 12:45 बजे शिमला पहुंचीं।

सोनिया और प्रियंका शिमला में ओबराय ग्रुप के मशहूर होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में रुकी हैं। इनका यहां दो दिनों तक और रुकने का कार्यक्रम है। शिमला से करीब 9 किलोमीटर दूर छराबड़ा में जहां सोनिया और प्रियंका रुकी हैं वहीं उनका घर भी बन रहा है। शाम को सोनिया और प्रियंका ने वहां पहुंच घर के निर्माण कार्य का मुआयना किया।

इस घर को बना रहे इंजीनियर और आर्किटेक्ट भी इस दौरान उनके साथ रहे। बताया जाता है कि प्रियंका ने घर के डिजाइन में कुछ फेरबदल करने के निर्देश भी दिए। प्रियंका चाहती हैं कि घर के सामने की बॉलकनी को थोड़ा और खुला रखा जाए ताकि वहां से बाहर के दृश्य को निहारा जा सके। माना जा रहा है कि सोनिया और प्रियंका सोमवार को भी घर के निर्माण का जायजा लेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने 2007 में 47 लाख रुपये में करीब सवा चार बीघा जमीन खरीदी थी। वर्ष 2011 में यहां मकान बनाने का काम शुरू हुआ था। बाद में निर्माण कार्य के संतोषजनक न होने के कारण प्रियंका के कहने पर इसके ढांचे को गिरा दिया था। अब नये सिरे से घर का निर्माण किया जा रहा है। यह घर क्योंकि छराबड़ा में स्थित राष्ट्रपति निवास के समीप है इसलिए यह पूरा क्षेत्र सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी में है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 7708287315220685057
item