कांग्रेस ने की संजय राउत की राज्यसभा की सदस्यता निलंबित करने की मांग

sanjay raut, Shiv Sena, Congress, Saamana, संजय राउत, शिव सेना
नई दिल्ली। शिव सेना के नेता एवं राज्य सभा सदस्य संजय राउत के पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए उनके खिलाफ विरोध करते हुए उनकी राज्यसभा से सदस्यता निलंबित किए जाने मांग की है।

कांग्रेस ने शिवसेना नेता एवं पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत पर मुस्लिमों को मतदान के अधिकार से वंचित करने के उनके बयान को लेकर आज निशाना साधा और उनकी राज्यसभा की सदस्यता को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संजय राउत की शिवसेना के मुखपत्र में टिप्पणी निंदनीय और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली हैं। चूंकि उन्होंने एक सांसद रहने के बावजूद ऐसे बयान देकर भारत के संविधान का उल्लंघन किया है, उन्हें तत्काल उनकी सदस्यता से निलंबित कर दिया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि संविधान सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार देता है इसलिए मुस्लिमों से मतदान का अधिकार वापस लेना संविधान का उल्लंघन है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 4695056177485283121
item