जानें क्‍यों डांस करते हुए मंच पर गिर गयीं पॉपस्टार मडोना

लंदन । पॉप सिंगर मडोना लंदन में एक समारोह के दौरान स्टेज पर ही गिर गईं। मडोना ब्रिट पुरस्कार समारोह में परफॉर्म कर रही थीं तभी अचानक वो ...

लंदन । पॉप सिंगर मडोना लंदन में एक समारोह के दौरान स्टेज पर ही गिर गईं। मडोना ब्रिट पुरस्कार समारोह में परफॉर्म कर रही थीं तभी अचानक वो मंच पर से फिसल गईं। . गिरने के बावजूद हालांकि मडोना ने कार्यक्रम जारी रखा लेकिन नृत्य करते वक्त उन्हें थोड़ा लड़खड़ाते हुए भी देखा गया.

बुधवार की रात की अपनी प्रस्तुति के दौरान मंच पर हुए हादसे का ट्विटर पर जिक्र करते हुए 56 वर्षीय मडोना ने इस पूरी घटना के लिए अपने चुस्त 'अरमानीह' लिबास को जिम्मेदार ठहराया. लेकिन साथ ही उन्‍होंने फैंस का धन्‍यवाद भी किया और कहा कि दर्शकों के प्‍यार ने मुझे बचा लिया.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ' अरमानी ने मुझे बांध लिया था.... मेरा यह खूबसूरत लिबास बहुत चुस्त था.... लेकिन मुझे कुछ भी रोक नहीं सकता और आप सभी के प्यार ने ही मुझे संभाला.... आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया...' पॉप स्टार ने किसी पुरस्कार समारोह में करीब 20 साल बाद वापसी की थी.
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 7280071348162880475
item