परंपरा : शादी में चुरा लेते हैं एक-दूसरे की बीवियां

bride stolen, Bride thief,
दुनिया में शादी के अलग-अलग रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। आदिवासी समाज में शादी के तौर-तरीके अलग होते हैं, लेकिन पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में शादी की रस्‍म कुछ ज्‍यादा ही अलग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जनजाति के लोगों में एक-दूसरे की बीवियों को चुराने की अजीबोगरीब परंपरा है।

 दुनिया की तकरीबन हर जनजाति ही अपने आप में किसी रहस्‍य से कम नहीं है। इन जनजातियों के कायदे-कानून भी काफी हैरान कर देने वाले होते हैं। बताया जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी घर-परिवार की मर्जी से करवाई जाती है, लेकिन दूसरी शादी करने का रिवाज थोड़ा हटके है।

आमतौर पर हमारे समाज में दूसरी शादी भी किसी पहचान वाली लड़की से करा दी जाती है, लेकिन इस जनजाति में दूसरी शादी के लिए किसी की पत्नी को चुराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 7449064248500772179
item