आसाराम पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला लापता

अहमदाबाद। आसाराम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला एक सप्ताह से अपने बेटे और पति के साथ रहस्यमयी ढंग से लापता है, जबकि आसार...

Asaram Bapu, Asaram, आसाराम, आसाराम बापू
अहमदाबाद। आसाराम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला एक सप्ताह से अपने बेटे और पति के साथ रहस्यमयी ढंग से लापता है, जबकि आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद महिला को पुलिस प्रोटेक्शन भी मुहैया करवाई गई थी। ऐसे में महिला का गायब होना एक रहस्य के समान बन गया है।

सूरत शहर के कामरेज थाने के उप निरीक्षक एनएम अहीर ने बताया, बलात्कार की पीड़िता अपने बेटे और पति के साथ एक सप्ताह से अधिक समय से लापता है। उन्होंने कहा, पुलिस विभाग ने पीड़िता को उसकी सुरक्षा के लिए चार कॉन्सटेबल मुहैया कराए थे। 14 दिसंबर को पीड़िता ने हमारे कर्मियों को सूचित किया था कि उसके परिवार के सदस्य शहर के अमरोली इलाके में एक शादी में जा रहे हैं और वहां पुलिस संरक्षण की जरूरत नहीं है।

बताया जाता है कि इसके बाद कॉन्स्टेबल महिला के घर के बाहर तैनात हो गए, लेकिन न तो महिला और न ही उसका पति घर लौटे। अहीर ने कहा कि इस कारण पुलिस को 18 दिसंबर को महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

बाद में पुलिस को पता चला कि उस दिन अमरोली इलाके में कोई शादी नहीं थी। उनके फोन बंद हैं और उनसे संपर्क साधने में पुलिस को खासी मुश्किल पेश आ रही है। उप निरीक्षक ने कहा कि महिला का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

गौरतलब है कि हाल में पीड़िता ने गांधीनगर कोर्ट में धारा 164 के तहत दोबारा बयान दर्ज कराने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कहा जा रहा है कि आसाराम समर्थक उस पर बयान बदलने को दबाव डाल रहे थे। पीड़िता द्वारा दोबारा बयान दर्ज कराने की मांग और फिर परिवार सहित लापता होने से कई सवाल उठने लगे हैं।



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 7053340924942175188
item