डिस्कवरी दिखाएगा 'कच्छ के रण' की अद्भुत दास्तां

rann of kutch, kutch rann, kacch ka ran, कच्छ का रण, kutch gujrat, revealed kutch of rann, revealed kutch of rann on discovery
नई दिल्ली। गुजरात स्थित कच्छ का रण दुनिया के सबसे विशाल बियाबानों में से एक है। ग्रेटर रण और लिटिल रण का कुल इलाका करीब 23 हजार वर्ग किलोमीटर है। रण की शांति और सुन्दरता में चार चांद लगाती है, कच्छ की सजीव और बहुरंगी सभ्यता।

बेशक ये दिखने में निर्जन और बेजान लग सकता है। लेकिन सर्दियों में यहां के दलदली इलाकों में 200 से ज्यादा प्रवासी और स्थानीय पक्षी प्रजातियां नजर आती हैं। डिस्कवरी चैनल रहस्यमय रण की अद्वितीय सुन्दरता को ‘रिवील्ड : रण आॅफ कच्छ’ कार्यक्रम में दिखा रहा है, जिसका प्रसारण 8 दिसम्बर को रात 9 बजे किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के बारे में डिस्कवरी नैटवर्क्स एशिया पैसिफिक के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रैजिडैंट और जनरल मैनेजर राहुल जौहरी ने कहा, ‘डिस्कवरी चैनल अपने अनोखे स्थानीय कार्यक्रमों के जरिये भारत की विविध सभ्यता-संस्कृति और मनोहारी भूदृश्यों को दिखाता है।

‘रिवील्ड : रण आॅफ कच्छ’ कार्यक्रम भव्य रण की परम्पराओं, अनोखे वन्य जीवन और सांस्कृतिक झलक का एक यशोगान है, रण प्रकृति के किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। इस विशेष कार्यक्रम को करीब पूरे एक साल तक अलग-अलग मौसमों में फिल्माया गया है।

इस प्रोग्राम में दिखाया गया है कि किस तरह यहां मौसम रण का रूप बदलते हैं, मानसून में यहां पानी भर जाता है तो गर्मियों में ये नमक की सतह वाले विशाल मैदान में बदल जाता है। दर्शक दलदली इलाकों, कांटे वाले जंगलों और घास के मैदानों का सजीव अनुभव करेंगे जो इस खारे मैदान के चारों तरफ मौजूद हैं और ये सब विविधताएं मिलकर कच्छ के रण को एक कमाल की जगह बनाती है।



सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Television 8259174541336457407
item