कोयला ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली। सरकार ने कोयला ब्लॉक आवंटन की नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए आज इसके लिए एक पोर्टल शुरू किया, जिसमें निविदादाता पंजीकरण ...

coal block, कोयला ब्लॉक, कोयला ब्लॉकों की नीलामी, coal
नई दिल्ली। सरकार ने कोयला ब्लॉक आवंटन की नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए आज इसके लिए एक पोर्टल शुरू किया, जिसमें निविदादाता पंजीकरण करा सकेंगे। बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि निविदा में हिस्सा लेने वाली पार्टियां पोर्टल में अपना पंजीकरण कराने के बाद ही निविदा प्रक्रिया में शामिल होने की पात्र होंगी।

कोयला ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया के पहले चरण में 24 कोयला ब्लाकों का आवंटन किया जाना है। इस चरण में सात ब्लॉक ऊर्जा क्षेत्र के लिए सुरक्षित होंगे जबकि शेष ब्लॉकों में से 16 का इस्तेमाल सीमेंट आदि क्षेत्रों के लिए किया जाएगा तथा एक ब्लाक इस्पात क्षेत्र को आवंटित किया जाएगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया के वाई सी नियमों के तहत की जाएगी और पंजीकरण का यह पोर्टल एमएसटीसी की वेबसाइट पर उलब्ध होगा। अगले साल 31 जनवरी तक तकनीकी निविदाएं आमंत्रित की गई है और 12 फरवरी तक पात्र निविदादाताों के नाम इसी वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पहले चरण की दूसरी अनुसूची के लिए निविदाों का काम 23 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद जल्द ही दूसरे चरण की निविदाओं की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 3806827510240945219
item