हिंदू विरोधी होने के आरोप पर आमिर ने दिया जवाब

मुंबई। मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का कहना है कि उनके मन में हिंदू धर्म के प्रति आदर है। उल्...

aamir khan, PK, aamir, आमिर खान
मुंबई। मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का कहना है कि उनके मन में हिंदू धर्म के प्रति आदर है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में आमिर की फिल्म 'पीके' प्रदर्शित हुई है और कई लोगों ने इस फिल्म पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है।

फिल्म को हिंदू विरोधी बताए जाने की बात पर सोशल मीडिया पर इस फिल्म का बहिष्कार करने की मुहिम भी चल रही है। कुछ लोगों ने तो आमिर खान और  निर्देशक राजकुमार हिरानी के खिलाफ यह कहकर मामला भी दर्ज कराया है कि यह फिल्म हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

आमिर ने कहा कि, 'मेरे मन में हिंदू धर्म के प्रति आदर है। जब मेरी पहली पत्नी रीना की मां हवन कराती थी, तो मैं भी उसमें शामिल होता था।' आमिर का कहना है कि फिल्म 'पीके' किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं है बल्कि उन लोगों के खिलाफ है, जो धर्म के नाम पर लोगों का शोषण करते हैं और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं।



इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 1957860676706237718
item