वसुंधरा राजे ने जताया जनता का आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश की जनता और भाजपा के कार्यकताओं का आभ...

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश की जनता और भाजपा के कार्यकताओं का आभार व्यक्त किया है। राजे ने आज शाम जारी बयान में कहा कि भाजपा की यह अभूतपूर्व जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को कांग्रेस मुक्त करने की दिशा में पार्टी का एक और मजबूत कदम है।

उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा में जनता के अटूट प्रेम और विश्वास की जीत है। पार्टी कार्यर्कताों ने कडी मेहनत एवं र्समपण से इसे साकार किया है। जब भी वक्त आता है तो जनता पीछे नहीं रहती और भरपूर र्समथन देती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी 36 कौमों ने जात-पात से ऊपर उठकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता की आशा और आकांक्षा के अनुरुप कार्य कर उनके सपनों को साकार करने में तन मन से जुटेंगे।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 5403941571676607217
item