महेश विजय बने कोटा के महापौर
कोटा। कोटा में भाजपा के महेश विजय कोटा नगर निगम के महापौर चुने गये हैं। वह कोटा के वार्ड संख्या 53 से पार्षद चुने गये थे। उपमहापौर का चु...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/11/mahesh-vijay-became-as-maiyor-of-kota-nagar-nigam.html
कोटा। कोटा में भाजपा के महेश विजय कोटा नगर निगम के महापौर चुने गये हैं। वह कोटा के वार्ड संख्या 53 से पार्षद चुने गये थे। उपमहापौर का चुनाव कल होगा। कोटा के सीएडी चौराहे स्थित नगर निगम के अम्बेडकर भवन में सबसे पहले उप निर्वाचन अधिकारी ने कोटा नगर निगम के सभी 65 वार्डो से निर्वाचित भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा के 53 कांग्रेस के 6 और निर्दलीय 6 प्रत्याशियों को जीत मिली थी। पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा के पार्षद दल ने महेश विजय को महापौर पद के लिये सर्वसम्मति से चुना। इसके बाद विजय ने फार्म भरकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। किसी अन्य के दावेदारी प्रस्तुत नहीं करने के कारण विजय को निर्विरोध महापौर चुन लिया गया।
महापौर चुने जाने के बाद भाजपा पार्षदों सहित कार्यर्कताओं की नारेबाजी के बीच विजय अम्बेडकर भवन से बाहर निकले और पैदल चल कर दिवंगत सांसद दाउदयाल जोशी की प्रतिमा तक पहुंच कर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह कार्यर्कताओं के काफिले के साथ सांसद ओम बिडला के आवास पर पहुंचे जहां, बिड़ला ने उनका स्वागत किया।