इस फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही कमा लिए 120 करोड़
मुंबई। साऊथ के महानायक और बॉलीवुड में थलाइवा, रजनी सर, अन्ना जैसे कई नामों से पहचाने जाने वाले अभिनेता रजनीकांत की आनेवाली फिल्म 'लि...
चर्चा है कि 'लिंगा' के डिस्ट्रीब्यूशन राइटस 120 करोड रुपए मे बेचे गये हैं। इरोज इंटरनेशनल ने 'लिंगा' के डिस्ट्रीब्यूशन राइटस 120 करोड़ रूपए में खरीदे हैं। लिंगा के तमिल, तेलुगू और हिंदी तीनों भाषाों के अधिकार इरोज ने लिए हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि फिल्म लिंगा में रजनीकांत के अलावा सोनाक्षी सिन्हा की भी मुख्य भूमिका है।फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया है। यह फिल्म रजनीकांत के जन्मदिन पर 12 दिसंबर को रिलीज होने के चर्चाएं है।