रॉबर्ट वाड्रा को लेकर फूटने लगे वंसुधरा विरोधी स्वर

नई दिल्ली के एक होटल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा से टीवी समाचार एजेंसी एएनआई के एक पत्रकार के द...

नई दिल्ली के एक होटल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा से टीवी समाचार एजेंसी एएनआई के एक पत्रकार के द्वारा हरियाणा में जमीन सौदे को लेकर पूछे गए एक सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा के द्वारा झुंझलाहट भरे अंदाज में संवाददाता के साथ की गई बदसलुकी को लेकर भले ही कोई बड़ा बखेड़ा खड़ा हुआ हो या ना हुआ हो, लेकिन इसका असर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर होता हुआ दिखाई दे रहा है और राजस्थान के बीकानेर जिले में जमीन खरीदने के मामले को लेकर सोशल साइट पर वसुंधरा विरोधी स्वर मुखरित होने लगे हैं।

सोशल साइट फेसबुक पर Tanuj Singh Shekhawat नामक एक शख्स ने अपनी वॉल पर लिखा है कि, "रोबर्ट वाड्रा ने राजस्थान सहित देश के अनेक हिस्सों में अनैतिक तरीके से जमीने हड़पी हैं और इस भ्रष्टाचारी का ये कारनामा भी स्वभाविक था क्योकिं सत्ता में कांग्रेस पार्टी जो थी, बीजेपी ने भी मुद्दे को खुभ भुनाया। जहाँ तक सवाल आता है राजस्थान की हजारों बीघा जमीन हड़पने का तो वसुंधरा राजे ने घोषणा की थी की सत्ता में आते ही इस मामले की जाँच करवाएंगे तथा सभी सौदों को रद्द किया जायेगा, बीजेपी को सत्ता में आये 10 माह से भी ज्यादा समय हो गया लेकिन कोरे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला ,अब जनता इस मामले को किस तरह से ले? क्या वसुंधरा राजे की नीयत में फर्क आ गया? क्या ये महज राजनीतिक स्टंट था? क्या जिस तरह कांग्रेस ने वसुंधरा राजे पर सत्ता में रहते हुए जाँच की सिफारिश नहीं की उसी का प्रतिफल है ये ? क्या वसुंधरा राजे बीजेपी को डुबोने में लगी हैं? क्या ये काफी नहीं है राजस्थान की मुख्यमंत्री को हटाने के लिए ?
ये सवाल बीजेपी के बड़े लीडर से हैं क्योकिं रोजगार से लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे की जाँच के आश्वासन पर ही हम लोगों ने वोट किया था बीजेपी को , किन्तु अब तक इस घोटाले की जाँच नही हुई है । वक्त रहते मुख्यमंत्री को आराम नही दिया तो बीजेपी की नैया डूबना तय है और ये संघी होने के नाते मेरी एक सलाह है क्योकिं धमकी का साहस तो जनता जुटा रही है धीरे-धीरे।
(तनुज सिंह शेखावत)"


बहरहाल, सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के द्वारा एक पत्रकार के सवाल पर भडक कर की गई इस बदसलुकी को लेकर राजस्थान में जमीन मामले को लेकर वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई के साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंंधरा राजे को आराम देने की बात उठने लगी है और ऐसा नहीं होने पर बीजेपी की नैया डूबना तय बताया जा रहा है, जिस पर कई लोगों ने कमेंट्स में अपनी बात भी लिखी है, किसी ने राजे के पक्ष में तो किसी ने विरोध में। अब ऐसे ये दिखना काफी दिलचस्प हो गया है कि रॉबर्ट वाड्रा के द्वारा राजस्थान में किए गए जमीन सौदे के मामले को लेकर भाजपा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ क्या रुख अख्तियार करती है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Media World 8155930378793533025
item