नौकरी का झांसा देकर डॉक्टर ने किया नर्स से दुष्कर्म
बीकानेर। जिले में श्रीगंगानगर इलाके के महिला थाने में नगर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल के संचालक चिकित्सक के खिलाफ एक नर्स ने नौकरी का ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/11/case-of-rape-against-the-doctor.html
बीकानेर। जिले में श्रीगंगानगर इलाके के महिला थाने में नगर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल के संचालक चिकित्सक के खिलाफ एक नर्स ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से सीकर जिले के माधोपुर की रहने वाली 20 वर्षीय नर्स ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसने एक निजी अस्पताल के संचालक डा. विनय बहल से उसके अस्पताल में नियुक्ति के लिये निवेदन किया था, जिस पर उसने उसे 15 नवम्बर को सुखाडिया सर्किल पर बुलाया, जहां से वह उसे कार्यालय में बातचीत करने की बात कहकर मोटरसाइकिल से एक सुनसान मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीडिता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद डा. बहल का परिचित एक मेडिकल स्टोर संचालक भी वहां आ गया और उसने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर पीड़िता के द्वारा शोर मचाए जाने पर डा. बहल और स्टोर संचालक वहां से भाग गये। नर्स ने बताया कि उस समय वह डरकर हनुमानगढ़ चली गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। वहीँ घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गये।