बिजली की मांग को लेकर चक्काजाम, पुतला फूंककर प्रर्दशन किया

बून्दी ।  देई क्षेत्र के खजुरी गांव मेे शनिवार को बिजली आपूर्ति मे सुधार करने की मांग को लेकर ग्रामीणो ने  देई करवर मार्ग के बीच मे जाम ल...

बून्दी ।  देई क्षेत्र के खजुरी गांव मेे शनिवार को बिजली आपूर्ति मे सुधार करने की मांग को लेकर ग्रामीणो ने  देई करवर मार्ग के बीच मे जाम लगाकर  मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूककर नारेबाजी के साथ प्रर्दशन किया। सूचना पर मोके पर पहुंचे नैनवां तहसीलदार केलाश चन्द मीणा ने ग्रामीणो को समझाइस कर जाम हटाया। इस दोरान साढे तीन घंटे तक जाम लगा रहा।

 ग्रामीण सियाराम ,पप्पू,केलाश,रामलाल व प्रहलाद मीणा ने बताया कि पिछले १५ दिनो से  खजुरी सब ग्रेड स्टेशन पर स्थित तीन मे किसी भी फीडर पर तीन घंटे से ज्यादा बिजली नही मिल रही है।  जिससे किसानो ग्रामीणो को भारी समस्याओ का सामना करना पड रहा है।इस समय कृषि मे विद्युत की मांग होने से किसानो को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणो ने  इस सम्बन्ध मे पूर्व मे नायबतहसीलदार करवर को ज्ञापन सोंपकर बिजली आपूर्ति मे सुधार की मांग की थी।

 साथ ही सुधार नही होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। लेकीन कोई सुधार नही हुआ। इस पर चक्काजाम किया। ग्रामीणो ने सुबह सात बजे ही विद्युत निगत के ग्रेड के सामने सड़क पर कांटे डालकर जाम लगा दिया। व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व क्षेत्रीय विधायक व राज्य परिवहन मंत्री बाबूलाल वर्मा का पुतला बनाकर नारेबाजी प्रर्दशन कर सडक पर दोनो पुतलो को जलाकर विरोध प्रकट किया। जाम की सूचना मिलने पर मोके पर नैनवां तहसीलदार केलाशचन्द मीणा पहुंचे व ग्रामीणो को समझाइस करते हुए दो दिन मे विद्युत व्यवस्था मे सुधार करने का आश्वासन देकर जाम हटाया।



सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 6919380729843947231
item