संगीत व रोशनी के बीच थिरके मनमोहक कदम
अभिनेत्री ऊषा जैन व मोना सिंह ने बांधा समां ब्यावर। सतरंगी रोशनी से सजा पाण्डाल, डीजे पर गूंजता संगीत, खनकते डांडिया और थिरकते कदम। ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/09/usha-jain-and-mona-singh-took-part-in-garba-dandiya.html
अभिनेत्री ऊषा जैन व मोना सिंह ने बांधा समां
ब्यावर। सतरंगी रोशनी से सजा पाण्डाल, डीजे पर गूंजता संगीत, खनकते डांडिया और थिरकते कदम। यह मनमोहक नजारा दिखा रांका की बगीची में, जहां अखिल भारतीय जैन विद्यार्थी परिषद व रिदम इवेंट्स की ओर से डिस्को डांडिया रास का भव्य आयोजन किया गया।परिषद अध्यक्ष मोहित कांठेड़ ने बताया कि गरबा कार्यक्रम में समाजसेवी भागचंद चौहान मुख्य अतिथि थे। मीठालाल तालेड़ा ने अध्यक्षता की। गणेश वंदना व मां दुर्गा की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में राजस्थानी फिल्म अभिनेत्री ऊषा जैन व बॉलीवुड मॉडल मोना सिंह ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में अंजली शर्मा, इंदु व्यास, कावेरी जोशी, मंजूला जांगड़ा व कुसुम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन सुमित सारस्वत व अमन छाबड़ा ने किया। हास्य कविताओं पर दर्शक खूब गुदगुदाए।

