एसीबी ने किया लालचंद असवाल को गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार विरोधक ब्यूरो ने जयपुर नगर निगम के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त आईएएस अधिकारी लालचंद असवाल को गिरफ्तार किया...

जयपुर। भ्रष्टाचार विरोधक ब्यूरो ने जयपुर नगर निगम के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त आईएएस अधिकारी लालचंद असवाल को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने असवाल को   ठेकेदारों से अवैध वसूली मामले में लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी ने जयपुर नगर निगम के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त आईएएस अधिकारी लालचंद असवाल से करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की और इसके बाद असवाल को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार असवाल को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि असवाल की गिरफ्तारी ऐसे समय पूर हुई है, जब उनकी सेवानिवृति में कुछ ही समय शेष रहा था। असवाल आगामी मंगलवार यानि 30 सितम्बर को ही रिटायर होने वाले थे, जिन्हें इससे पहले ही आज गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर, असवाल की गिरफ्तारी के बाद इस मामले से जुड़े कई अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावनाएं बढ़ गई है।

सम्बंधित ख़बरें :

नगर निगम सीईओ लालचंद असवाल को किया एपीओ

नगर निगम एक्सईएन और सीईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 



सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7993133270559804061

Watch in Video

Comments

item