राजस्थान उपचुनाव : चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत
जयपुर। राजस्थान में चार विधानसभा सीटों के लिए 13 सितम्बर को हुए उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने अपना परचम फहराते हुए तीन सीटों पर जीत ह...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/09/congress-won-three-seat-out-of-four-in-rajasthan.html
जयपुर। राजस्थान में चार विधानसभा सीटों के लिए 13 सितम्बर को हुए उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने अपना परचम फहराते हुए तीन सीटों पर जीत हासिल की है।
राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार भरतपुर जिले की वैर विधानसभा सीट से कांग्रेस के भजनलाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के गंगाराम कोली को 25,108 मतोंं से पराजित किया है। भजनलाल को 77,305 मत और गंगाराम कोली को 52,197 मत मिले।
वहीं कोटा दक्षिण से भाजपा के संदीप शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांगे्रस के शिवकांत नंदवाना को 25,707 मतों से पराजित किया। संदीप शर्मा को 84,233 मत और कांगे्रस के शिवकांत नंदवाना को 58,226 मत मिले है।
सूरजगढ़ विधान सभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के श्रवण कुमार ने चुनाव में जीत हासिल की। यहां से कांगे्रस के श्रवण कुमार ने भाजपा के डा. दिगम्बर सिंह को 3,270 मतों से पराजित किया है। श्रवण कुमार को 70,527 मत और डा सिंह को 67,257 मत मिले है।
नसीराबाद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रामनारायण ने जीत दर्ज की है। रामनारायण ने अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सरिता गैना को 386 मतों से पराजित किया है। कांग्रेस के रामनारायण को 66,648 मत मिले जबकि सरिता गैना को 66,262 मत मिलें।
सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें