सांप का डर दिखाकर करते थे महिलाओं से दुष्कर्म

हैदराबाद। बलात्कार और महिला अत्याचार के मामले आए दिन अख़बारों की सुर्खियां होते हैं, लेकिन पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सा...

हैदराबाद। बलात्कार और महिला अत्याचार के मामले आए दिन अख़बारों की सुर्खियां होते हैं, लेकिन पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सांप का डर दिखाकर महिलाओं से गैंगरेप करता था।

यह अजीबो-गरीब लेकिन शर्मनाक घटना सामने आई है आंध्रप्रदेश में, जहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो सांप दिखाकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था।

यह गिरोह हैदराबाद के पहाड़ी शरीफ इलाके में सक्रिय था। पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस कमिश्मर को नोटिस जारी कर इस मामले में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

पुलिस ने गिरोह के मुखिया फैजल डैनी के खिलाफ निर्भया एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि गिरोह के दूसरे सदस्य की पहचान सलाम हमदी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शाहिन नगर इलाके में इस गिरोह ने एक फार्म हाउस में एक लड़की से उसके मंगेतर के सामने दुष्कर्म किया। गैंग के सदस्यों ने पहले तो मंगेतर को बांध दिया फिर एक सदस्य ने सांप दिखाते हुए उसे डराया और चार लोगों ने उससे दुष्कर्म किया।

इस मामले में 7 अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीन अन्य आरोपियों ने 11 अगस्त को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस तरह के कम से कम 11 मामले हो सकते हैं।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 1208227538063155928
item