राहुल गांधी के खिलाफ दिया बयान तो पार्टी ने किया निलंबित

जयपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले चुरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा को कांग्र...

जयपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले चुरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा को कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। शर्मा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी दी थी, जिस पर शर्मा को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बर्खास्त किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने शर्मा को कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.अर्चना शर्मा ने बताया कि विधायक शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने तथा अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा ने शनिवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बोलते हुए कहा था, 'राहुल गांधी कांग्रेस सर्कस के एमडी है और उनको जो राय देते है वो सब उस सर्कस में काम करने वाले जोकर है। पार्टी के शीर्ष नेताओं को अब राहुल-प्रियंका के अलावा भी सोचना चाहिए।'

वहीं दूसरी ओर विधायक भंवरलाल शर्मा को निलंबित किए जाने के बाद पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है। चूंकि, राजस्थान में कांग्रेस के सिर्फ 21 विधायक हैं और ऐसे में शर्मा का निष्कासन करने के बाद अब कांग्रेस के पास महज 20 विधायक शेष रह गए हैं। ऎसे में 20 विधायकों के साथ नेता प्रतिपक्ष का दावा संकट में पड़ सकता है, जो पार्टी के लिए परेशानी बन सकता है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7258050856633410784
item