रात में भीगी गुलाबी नगरी, गर्मी से मिली राहत

जयपुर। प्रदेश में पिछले एक  पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। गर्मी की वजह से कई जिलो में तापमान अधिकतम तामपान 46...

जयपुर। प्रदेश में पिछले एक  पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। गर्मी की वजह से कई जिलो में तापमान अधिकतम तामपान 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था लेकिन जून की पहली तारीख में छूट्टी की शाम लोगों के लिए खुशियां लेकर आई।

शाम बाद राजधानी सहित कई इलाकों में  आसमान में छाए बादल आकाश से बरस उठे।  राजधानी में शाम को चली  ठण्डी हवाओं और बरसाती बाछौर  से  लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।

मौसम विभाग का मानना है कि बरसात से आशिंक राहत मिली है लेकिन अधिकतम तामपान में कोई ज्यादा गिरावट आने की उम्मीद कम है हालांकि दिन में सुबह जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेलसियस रहा वहीं शाम होते ही बरसात से तीन डिग्री नीचे आ गया।

राजधानी में शाम को आकाश में बादल छा गए और शाम बाद हल्की बाछौर ने राजधानी को भिगो दिया। राजधानी के कई इलाकों में हुई रुकरुक बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। राजधानी के साथ कई जिलों में शाम बाद मौसम सुहावना हो गया।

बंगाल की खाड़ी में उठे तुफान के कारण मौसम में बदलाव की वजह बताया जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग अभी स्पष्ट नहीं कर रहा है कि ज्यादा गर्मी के कारण मानसून जल्द आ सकता है वहीं अभी हो रही बरसात से मानसून कमजोर पड़ने की संभावना भी जताई है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 6422769390481358120

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item