मामा की शिकायत पर नाबालिक लडकी का विवाह रोका
बून्दी । देई कस्बे के मीणा मोहल्ला निवासी रामबिलास ढोली को अपने नाबालिक पुत्री पूजा की शादी करने से रोकने के लिए पुलिस ने शांतिभंग मे गिरफत...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/06/blog-post_21.html
बून्दी । देई कस्बे के मीणा मोहल्ला निवासी रामबिलास ढोली को अपने नाबालिक पुत्री पूजा की शादी करने से रोकने के लिए पुलिस ने शांतिभंग मे गिरफतार कर नैनवां तहसीलदार के समक्ष पेश किया। लडकी के मामा रमेश पुत्र विजनारायण ने शादी के दिन ही शनिवार को शिकायत की उसकी भांजी पूजा का विवाह उसका पिता लक्ष्मीपुरा थाना नैनवां निवासी लोकेश पुत्र प्रभूलाल ढोली से कर रहा है। जबकि लडकी की उम्र १३ वर्ष ८ माह है।मोके पर देई नायब तहसीलदार शोजीराम प्रजापति पटवारी प्रभूलाल मीणा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक यूसूफ मोहम्मद मय जाप्ते के पहुंचे। तथा घर पर हो रही शादी की तैयारियां रूकवाकर लडकी के पिता रामबिलास को शांतिभंग मे गिरफतार कर थाने लेकर आई। थानाधिकारी ऊधमसिंह ने बताया कि लडकी के परिजनो को शादी नही करने के लिए समझाइश की घर पर लगे टेन्ट लाइट डेकोरेशन हटवा दिए है साथ ही दो पुलिसकर्मियो को तेनात किया गया है।