जिला कलक्टर ने की जन समस्याओं की सुनवाई
बून्दी । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई तथा समस्याओं के समाधान हेतु गुरूवार को यहां कलक्ट्रेट परिसर स्थित भार...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/06/blog-post_20.html
बून्दी । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई तथा समस्याओं के समाधान हेतु गुरूवार को यहां कलक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण सुविधा केन्द्र में सम्पर्क समाधान शिविर आयोजित किया गया। जिला कलक्टर आनंदी ने जन समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर में प्राप्त प्रकरणों को शिविर स्थल पर ही सुगम पोर्टल पर पंजीकृत करवाकर सम्बन्धित विभागों को आॅन लाइन पे्रषित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) रामजीवन मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर(सीलिंग) आर डी मीणा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्पर्क समाधान शिविर के मौके पर जिला कलक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई के लिए एक व्यापक कार्यक्रम ‘‘सम्पर्क समाधान’’ आरम्भ किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत जिले मे उपखण्ड स्तर तथा जिला स्तर पर जन सुनवाई के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहेे हैं। उन्होंने बताया कि उपखण्ड एवं जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान शिविरों में प्राप्त परिवेदनाओं को सुगम पोर्टल पर दर्ज किया जाकर सम्बन्धित विभागों को तत्काल आन लाइन भी करवाया जा रहा है। इन प्रकरणों में सम्बन्धित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की सूचना भी सुगम पोर्टल पर ही अंकित करने की व्यवस्था की गई है।
जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान शिविर में 34 प्रकरण प्राप्त हुए। शिविर में आये ग्रामवासियों एवं नागरिको ंने जिला कलक्टर को परिवेदना पत्र दिये। जिला कलक्टर ने प्रार्थियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और समाधान के लिए आश्वस्त किया और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
शिविर में खाता खुलवाने, अवैध निर्माण को रूकवाने, हैण्डपम्प लगवाने, बैंक शाखा से अदेयता प्रमाण पत्र जारी करवाने, सीमा ज्ञान करवाने, विद्युत कनेक्शन करवाने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013 का परिणाम घोषित करवाने, पेन्शन दिलवाने, किसान केडिट कार्ड बनवाने, ग्रामीण बस सेवा आंरभ करवाने, आम रास्ते को बहाल करवाने, बून्दी शहर में कोटा रोड, पुलिस परेड ग्राउंड तथा न्यू काॅलोनी इलाके की सडको पर भरने वाले बरसाती पानी की निकासी करवाने, मनरेगा में किये गये कार्य का भुगतान करवाने, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल हटवाने, जमीन का कब्जा दिलवाने तथा अन्य प्रकार की शिकायतें जिला कलक्टर को प्रस्तुत की गई।