मकान की दीवार में सेन्ध लगाकर नगदी व जेवरात चोरी

बून्दी ।  देई कस्बे के पावर हाउस कॉलोनी में गुरूवार रात्रि को चोरो ने कन्हैयालाल कुमावत के घर सेन्ध लगाकर लगभग १ लाख रूपये की चोरी की। चोर...

बून्दी ।  देई कस्बे के पावर हाउस कॉलोनी में गुरूवार रात्रि को चोरो ने कन्हैयालाल कुमावत के घर सेन्ध लगाकर लगभग १ लाख रूपये की चोरी की। चोरो ने कन्हैयालाल  के पक्के मकान में पीछे से सेंद लगाकर कमरे में प्रवेश किया। कन्हैयालाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मकान के दूसरे कमरे सो रहा था जिस कमरे में चोरो ने सेंद लगाई उसके ताला लगा हुआ था। चोर ८० हजार रूपये नगद, १० हजार रूपये के लगभग रेजगारी, ७५० ग्राम चॉंदी के पायजेब व बच्चों के चांदी  के पायजेब व कडूल्या ले गये ।

चोरो ने कन्हैया के आसपास वाले मकानो पर बाहर से कुन्दी लगा दी जो सुबह पडोसियों ने आवजे लगाकर खुलवाई । इस मोहल्ले में पूर्व में रंगलाल गुर्जर के यहॉं चोरी हो चुकी जिसका खुलासा आज तक नही हो पाया। पुलिस ने बताया कि कन्हैयालाल की रिर्पोट पर मामला दर्ज कर लिया गया।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 7740193042325624257
item