सतरंगी रंगोली से दिया मतदान का संदेश

बून्दी, । मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इन्द्रधनुषीय सप्ताह के दूसरे दिन गुरूवार को यहां बून्दी शहर के प्रमुख चैराहों पर ‘‘रंगोली लो...

बून्दी, । मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इन्द्रधनुषीय सप्ताह के दूसरे दिन गुरूवार को यहां बून्दी शहर के प्रमुख चैराहों पर ‘‘रंगोली लोकतंत्र की’’ थीम पर सतरंगी रंगोली बनाई गई ।  जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बून्दी ब्रश संस्था के सहयोग से अहिंसा सर्किल एवं सूर्यमल्ल मिश्रण चैराहे पर सतरंगी चित्रांकन किया गया ।  बून्दी ब्रश के सदस्य चित्रकारों एवं विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए रंगबिरंगी चित्रकृतिया बनाई ।  अहिंसा सर्किल पर बून्दी के ऐतिहासिक चैगान दरवाजे के साथ मतदान केन्द्र एवं प्रतीक्षारत मतदाताओं को चित्रांकित कर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया ।  सूर्यमल्ल मिश्रण चैराहे पर भी मतदान केन्द्र एवं मतदाताओं को चित्रित किया जाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया दोनो स्थानों पर नागरिकों ने ‘‘रंगोली लोकतंत्र की’’ आयोजन को रूचिपूर्वक देखा और सराहना की ।  मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी सेवाराम स्वामी ने रंगबिरंगी चित्रकृतियों का अवलोकन किया तथा युवा चित्रकारों के कार्य की प्रशंसा की ।  आयोजन के नोडल अधिकारी डा . युवराज सिंह ने बताया कि सतरंगी आयोजन में पंकज सिसोदिया, सुनील जांगीड, नन्दप्रकाश शर्मा ‘नंजी’ ओमप्रकाश शर्मा, दोस्त अहमद,, सोनाली गौतम, विजय सिंह सोलंकी, देवराज बैरवा, हेमराज मालव, आयशा हुसैन, नीतु गोस्वामी, महेश श्रंगी, मुरलीधर प्रजापत, सी.ओ.स्काउट दिलीप सिंह तथा महारानी स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी ममता शर्मा एवं छात्राऐं दिव्या सेन, हिना वर्मा, साक्षी श्रंगी, वर्षा सैनी आदि द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 6170323124869793149
item