राजस्थान दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
बून्दी । राजस्थान दिवस पर रविवार को यहां गढ़ की पड़स पर विविध रंगारंग कार्यक्रम हुए। ऐतिहासिक तारागढ़ की पड़स पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/04/blog-post.html
बून्दी । राजस्थान दिवस पर रविवार को यहां गढ़ की पड़स पर विविध रंगारंग कार्यक्रम हुए। ऐतिहासिक तारागढ़ की पड़स पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम की शुरूआत करवर के बाबूलाल सोपी की पार्टी द्वारा अलगोजा वादन से की गई । सांस्कृतिक संध्या में निवाई के संतोष शर्मा एवं साथी कलाकारों द्वारा चरी नृत्य, पाली की दुर्गादेवी एण्ड पार्टी ने तेरह ताली नृत्य, जगदीश अनुरागी तथा महेश श्रृंगी ने राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को रोचकता प्रदान की । हिण्डोली की मदनलाल एण्ड पार्टी ने अपने लोक नृत्य के माध्यम से 17 अप्रेल को वोट देने के लिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। स्कूली बच्चों ने भी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दाधीच ने किया । इस मौके पर जिला कलक्टर आनंदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामजीवन मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवाराम स्वामी, एस.डी.एम. जितेन्द्र सिंह नरूका, न्यायिक मजिस्ट्रेट धीरज शर्मा और ऋद्विमा शर्मा तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे ।