जसवंत सिंह और सुभाष महरिया भाजपा से निष्कासित

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जसवंत सिंह और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिण...

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जसवंत सिंह और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री सुभाष महरिया को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आदेश के अनुसार बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्टी के प्रत्याशी कर्नल सोनाराम के खिलाफ चुनाव लड़ने पर जसवंत सिंह और सीकर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर सुभाष महरिया को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।

नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि तक भी नामाकन वापस नहीं लेने पर पार्टी ने सिंह और महरिया को निष्कासित किया है साथ ही पार्टी की बाड़मेर और सीकर ईकाई व प्रदेश ईकाई ने दोनों के खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है की पार्टी के द्वारा टिकट नहीं मिलने से खफा होकर सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जसवंत सिंह ने बाड़मेर लोकसभा सीट से तथा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री सुभाष महरिया ने सीकर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 8659750858199880946
item