क्ले क्राफ्ट इंडिया ने किया लाइफ स्टाइल से गठबंधन

जयपुर। फाइन बोन चायना एवं सिरेमिक टेबलवेयर निमार्ता कंपनी क्ले क्राफ्ट इंडिया ने लाइफ स्टाइल से गठबंधन किया है। यह व्यूहात्मक गठबंधन के त...

जयपुर। फाइन बोन चायना एवं सिरेमिक टेबलवेयर निमार्ता कंपनी क्ले क्राफ्ट इंडिया ने लाइफ स्टाइल से गठबंधन किया है। यह व्यूहात्मक गठबंधन के तहत क्ले क्राफ्ट के उत्पाद लैंडमार्क समूह के लाइफ स्टाइल और होम सेंटर स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। क्ले क्राफ्ट की इस पहल से राजस्थान के मिट्टी के बर्तन अब लैंडमार्क समूह के 44 भारतीय स्टोर्स से जुड़े ग्राहकों तक पहुंचेगे।

यह गठबंधन कंपनी की रिटेलिंग रणनीति का हिस्सा है तथा इस विशिष्ट गठबंधन के तहत क्ले क्राफ्ट के फाइन बोनचाइना, सिरेमिकवेयर, उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक व थमोर्वेयर की बिक्री लाइफ स्टाइल के 29 और होम सेंटर के 15 स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस उत्पाद शृंखला में टेबलवेयर, टी सेट, किचनवेयर, आंतरिक कला नमूने तथा विशिष्ट रूप से डिजाइन किए गए मग शामिल हैं।

इस मौके पर क्ले क्राफ्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने कहा, ''भारत विविध सांस्कृतिक और परंपराओं का देश होने के नाते लोगों की भोजन जीवन शैली विभिन्न है, और संबंधित परंपराओं के अनुसार फाइन बोन चायना के बरतन की मांग भी बढ़ रही है। क्ले क्राफ्ट में हम हमारे ग्राहकों और खुदरा विक्रेता एवं भागीदारों द्वारा दी गई सूचनाओं के आधार पर डिजाइनर सिरेमिक टेबलवेयर बनाते है।

अब लाइफस्टाइल और होम सेंटर जैसे प्लेटफार्म अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुँचने के हमारे प्रयासों और आगे ले जायेंगे। भारत के अग्रणी फैशन और जीवन शैली आधारित रिटेलर समूह के साथ किया गया यह गठबंधन हमें नये और बेहतरीन उत्पादों का प्रदर्शन करने ले लिए प्रोत्साहित करता है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

For Read this News in English CLICK HERE


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 2944439257432231244
item