ओलावृष्टि में फसल खराबे का सर्वे कार्य आरम्भ
बून्दी,। जिले में गत दिनों हुई ओलावृष्टि में हुए फसल खराबे का सर्वे कार्य आरम्भ कर दिया गया है। सर्वे की कार्यवाही उपखण्ड अधिकारियों तथा ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/03/blog-post.html
बून्दी,। जिले में गत दिनों हुई ओलावृष्टि में हुए फसल खराबे का सर्वे कार्य आरम्भ कर दिया गया है। सर्वे की कार्यवाही उपखण्ड अधिकारियों तथा तहसीलदारों के मार्ग दर्शन में की जा रही है। शनिवार को जिला कलक्टर आनंदी ने बून्दी एवं तालेड़ा तहसीलों के आधा दर्जन ग्रामों में फसल खराबे की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामवासियों से बातचीत भी की। जिला कलक्टर ने बरूंधन, सीतापुरा, धनात्तरी, जलोदी एवं हाड़ो का पीपल्दा आदि गांवों का दौरा किया और फसल खराबे की स्थिति को देखा। जिले में विगत दिनों हुई ओलावृष्टि के कारण बून्दी, तालेड़ा एवं केशोरायपाटन तहसीलों के जिन गांवों में रबी फसलों में खराबा हुआ है, उनमें जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सम्बद्ध तहसीलदारों ने सर्वे दलों का गठन कर त्वरित सर्वे की कार्यवाही आरम्भ की है, जो शीघ्र ही पूर्ण हो जायेगी। तत्पश्चात आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के निर्देशानुसार 50 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा वाले कृषकों को मापदण्डानुसार कृषि आदान-अनुदान भुगतान पर जिला स्तरीय एवं उपखण्ड स्तरीय समितियों के निर्णय एवं निर्देशानुसार कार्यवाही की जावेगी।
