4 किलो अफीम का दूध बरामद, एक गिरफ्तार
चुरू। चुरू की राजगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को 4 किलो अफीम का दूध बरामद कर हिसार (हरियाण) निवासी शेर सिंह (35) पुत्र यालीराम बिश्नौई को गिर...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/03/4kg-milk-of-opium-seized-one-arrested.html
चुरू। चुरू की राजगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को 4 किलो अफीम का दूध बरामद कर हिसार (हरियाण) निवासी शेर सिंह (35) पुत्र यालीराम बिश्नौई को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत 6-7 लाख रुपए बताई जा रही है।
चुरू पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब एक बजे राजगढ़ के कार्यवाहक थानाधिकारी राजवीर सिंह को के जरिये मुखबीर खास इतला मिली कि एक सिल्वर कलर की होण्डा सिटी में दो व्यक्ति अफीम की तस्करी करते हुए अफीम सप्लाई के लिये चूरू से राजगढ़ होते हुए हिसार जायेगें। जिस पर थानाधिकारी ने सांखु चौराहा पर नाकाबंदी करवाई।
नाकाबंदी के दौरान चूरू की तरफ से सिल्वर होण्डा सिटी नजर आई, जिसमें एक चालक व उसके साथ आगे वाली सीट पर एक व्यक्ति ओर बैठा था, चालक ने नाकाबन्दी तोड़कर गाड़ी को हिसार रोड़ की तरफ भगाया जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ता के गाड़ी का पिछा किया, जिस पर चालक कृषि उपज मण्डी के पास छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।
उन्होनें बताया कि जिस पर गाडी व उसके आगे की सीट पर बैठे हरियाण निवासी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जिसके दाहिने हाथ में एक थैला था। गिरफ्तार अभियुक्त ने चालक का नाम राजेन्द्र (30) पुत्र परसराम बिश्नौई बताया।
पुलिस ने शेरसिंह से तलाश के दौरान 4 किलो अफीम का दूध और 10 हजार रुपए बरामद किए। बरामद रुपए अफीम बिक्री की राशि होना बताया। बरामद अफीम की कीमत 6-7 लाख रुपए बताई जा रही है।