राजस्थानी एक्शन फिल्म ‘हुकुम’ का म्यूजिक लांच
जयपुर। राजस्थानी एक्शन फिल्म ‘हुकुम’ का शुक्रवार को फिल्म की टीम समेत विधायक एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी की मौजूदगी ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/02/music-launch-of-rajasthani-action-film-hukum.html
जयपुर। राजस्थानी एक्शन फिल्म ‘हुकुम’ का शुक्रवार को फिल्म की टीम समेत विधायक एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी की मौजूदगी में फिल्म का म्यूजिक लांच किया गया। इस फिल्म का म्यूजिक सतीश डेहरा ने दिया है। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य कलाकार सरोज खान और मुख्य अभिनेत्री नेहा श्री भी मौजुद थे।
फिल्म के म्यूजिक के बारे में बताते हुए फिल्म के गीतकार मशहुर शायर इकराम राजस्थानी ने बताया कि फिल्म का संगीत मधुरता लिये हुए है, जो कि श्रोताओं को बेहद पसंद आएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान का फिल्म संसार एक नई करवट ले रहा है, जिससे राजस्थानी फिल्मों का दौर एक बार फिर से लौटेगा।
फिल्म के निर्देशक लखविन्दर सिंह ने कहा, पूर्ण एक्शन फिल्म का यह हमारा पहला प्रयास है और हमारा सह प्रयास इस धारणा को तोड़ने की कोशिश है कि राजस्थान फिल्में देवी-देवताओं धार्मिक वाली और सास-बहु से पारिवारिक रिश्तों पर ही केन्द्रित रही है।
वहीं फिल्म के निर्माता मुनीश एम खान ने कहा, ‘हुकुम की सफलता को लेकर में आशान्वित हूं। इसकी शुटिंग, प्रोडक्शन आदि हमने पूरी तरह से बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर किया है। इसलिए जब आप इसे देखगें है तो पायेंगे कि ये किसी क्षेत्रीय फिल्म की तरह नहीं लगकर मेनस्ट्रीम बॉलीवुड सिनेमा के समान हैं।