2013 के सबसे बड़े दानवीर मार्क जुकरबर्ग

सिएटल। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चैन ने 2013 में दान देने के मामले में एक रिकॉर्ड बनाया है। इस दंपति ने अ...

सिएटल। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चैन ने 2013 में दान देने के मामले में एक रिकॉर्ड बनाया है। इस दंपति ने अमेरिका में सबसे ज्यादा धन परमार्थ में लगाया है, उन्होंने फेसबुक के 1.8 करोड़ शेयर दान किए, जिसका मूल्य 97 करोड़ डॉलर से अधिक रहा।

क्रानिकल ऑफ फिलैनथ्रापी की रिपोर्ट के मुताबिक, जुकरबर्ग का दान 2013 में सबसे बड़ा दान रहा और पत्रिका ने 50 सबसे बड़े दानवीर अमेरिकियों की सूची में जुकरबर्ग दंपत्ति को शीर्ष पर रखा है। शीर्ष 50 दानवीरों ने पिछले साल 7.7 अरब डॉलर दान दिया और 2.9 अरब डालर दान देने का वादा किया।

क्रॉनिकल ने लिखा है कि ज़करबर्ग का दान 2013 में दिए गए सभी दान में सबसे बड़ा था। इसलिए उसने ज़करबर्ग दंपति को पत्रिका के शीर्ष 50 सबसे दानी अमेरीकियों में सबसे ऊपर रखा। पिछले साल अमेरिका में 50 लोगों ने 7.7 अरब डॉलर का दान दिया था और 2.9 अरब डॉलर के दान का वचन दिया था। 2013 में भी लगभग उतना ही दान लोगों ने दिया जितना पहले के दो वर्षों में दिया था।

क्रॉनिकल के एडिटर स्टेसी पामर ने इसे एक अच्छा संकेत माना और कहा कि इससे पता चलता है कि इकोनॉमी में सुधार हो रहा है और लोग अब उतने घबराए हुए नहीं हैं। सर्वाधिक दान देने वालों में नाइके के चेयरमैन फिलिप नाइट और उनकी पत्नी पेनीलोप भी हैं, वे तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 50 करोड़ डॉलर का दान कैंसर के इलाज के शोध पर दिया।

चौथे नंबर के दानी न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग हैं, जिन्होंने 2013 में 45 करोड़ 20 लाख डॉलर का दान दिया है। यह राशि कला, शिक्षा, पर्यावरण, जन स्वास्थ्य और अन्य कार्यों के लिए है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

World 6542299464364848999
item