बेरंग लोटा अतिक्रमण हटाने गया दस्ता

बून्दी। देई कस्बे के बांसी रोड पर चारभुजा गोशाला के पास महाविद्यालयकी भूमि पर सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए गया दस्ता बिना अतिक्रमण हटा...

बून्दी। देई कस्बे के बांसी रोड पर चारभुजा गोशाला के पास महाविद्यालयकी भूमि पर सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए गया दस्ता बिना अतिक्रमण हटाए ही लोट गया। बांसी रोड पर चारागाह की भूमि पर महाविद्यालय के लिए जमीन पर ढोल लगवाने के लिए ग्राम पंचायत के सचिव कजोडलाल कुम्हार उपसरपंच हेमराज गुर्जर वार्ड पंच लोकेश शर्मा सहित पंचायती कर्मचारी जेसीबी से भूमि पर ढोल लगवाने गया थे। लेकीन वहां पर अतिक्रमणकारियो ने जमीन अपने हिस्से की बताकर वहां पर ढोल लगवाने से मना कर दिया।  व पंचायत के कर्मचारियो को वहां कार्य करने से रोका गया । इस पर सूचना पर मोके पर नायबतहसीलदार शोजीलाल प्रजापत देई पुलिस के एएसआई मोहन सिंह मय जाप्ते के मोके पर पहुंचे। बाद मे फिर जेसीबी चलाने की कोशिश की गई। परन्तु महिलाओ ने जेसीबी के आगे खडी होकर जेसीबी को आगे चलने नही दिया। नायबतहसीलदार शोजी लाल प्रजापत ने काफी समझाइस की परन्तु महिलाए जेसीबी के आगे से नही हटी। इस पर सभी बिना ढोल लगवाए व अतिक्रमण हटाए वापस लोटकर आ गये।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 9121613725103528526
item