कापरेन से होगी जनक पुत्री योजना शुरू
बून्दी। जिला कलक्टर की पहल पर महिला सशक्तिकरण दिवस 8 मार्च को जिले मे प्रथम चरण में ब्लाक कापरेन में जनक पुत्री योजना की शुरूआत होगी। ...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/02/blog-post_5461.html
बून्दी। जिला कलक्टर की पहल पर महिला सशक्तिकरण दिवस 8 मार्च को जिले मे प्रथम चरण में ब्लाक कापरेन में जनक पुत्री योजना की शुरूआत होगी।
जिले में कन्या के जन्म को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह योजना ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कापरेन द्वारा शुरू किया जावेगा।
इस योजना में चिकित्सा विभाग में निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का स्टाफ नव जन्मी कन्या एवं उसके माता-पिता के लिए एक जामणा (बच्ची के लिए खिलौने, कपड़े, माता के लिए साड़ी या लूगड़ी, पिताजी के लिए साफा या अंगोछा तथा परिजनों के लिए लड्डू) लेकर जाएगा।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी ही अंशदान देकर इस योजना को पूर्ण करेगें। योजना में पहला अंशदान जिला कलक्टर द्वारा दिया गया है।