अशोक परनामी बने राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर। जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विधायक अशोक परनामी को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान के नए प्र...

जयपुर। जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विधायक अशोक परनामी को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान के नए प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। परनामी की नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने की है।

परनामी अभी आदर्श नगर से दूसरी बार विधायक बने हैं और उससे पहले जयपुर के महापौर रह चुके हैं। वर्तमान में परनामी राजस्थान भाजपा के कोषाध्यक्ष भी हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास प्रदेशाध्यक्ष का प्रभार था। लेकिन "एक व्यक्ति एक पद" की नीति के चलते वसुंधरा राजे ने इस्तीफा दे दिया था। परनामी का नाम काफी आश्चर्यजनक रहा। इससे पहले डॉ. दिगम्बर सिंह का नाम प्रदेशाध्यक्ष के लिए चल रहा था।


उल्लेखनीय कि इससे पहले कल मंगलवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भाजपा के 'एक नोट-कमल पर वोट' अभियान की शुरुआत के मौके पर परनामी को भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी समेत कई नेताओं ने बधाई दे दी थी और आज भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान के नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अशोक परनामी के नाम पर मुहर लगा दी।

राजस्थान के नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अशोक परनामी के नाम की घोषणा किए जाने के साथ ही उनके आदर्श नगर स्थित आवास पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं समेत परनामी के समर्थकों और बधाई देने वालों का तांता लगा गया।

 

सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 8405872193312559931
item