एसबीबीजे आसोतरा में चोरी का प्रयास,अलार्म बजा तो भाग गए चोर

बालोतरा। बालोतरा वृत के आसोतरा गांव में स्थित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर की शाखा में गुरुवार रात्रि को चोरों द्वारा सेंधमारी कर चोरी ...

बालोतरा। बालोतरा वृत के आसोतरा गांव में स्थित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर की शाखा में गुरुवार रात्रि को चोरों द्वारा सेंधमारी कर चोरी करने का असफल प्रयास किया गया।

सुबह जब बैंक के कर्मचारी पहुंचे तो चोरी होने का अंदेशा हुआ तो उन्होने तुरंत पुलिस व बैंक मेनेजर को सूचना दी।  इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। बैंक मैनेजर शंकरलाल सुथार ने पुलिस थाना सिवाना में पेश रिर्पोट में बताया कि चोरों ने पहले मुख्य लोहे का द्वार तोड़ कर बैंक में प्रवेश करने का प्रयास किया। मैन गेट का कुंडा नहीं टूटने के कारण चोरों ने बैंक के पिछवाड़े स्थित  स्कूल परिसर की ओर बैंक की दीवार में बनी हुई खिडक़ी के नीचे से पत्थर हटाकर सुराग बनाया और बैंक में प्रवेश किया। चोर जैसे ही बैंक के सेफ इलाके में घुसे वैसे ही सेफ्टी अलार्म बजना शुरू हो गया। अलार्म बजते ही चोर मौके से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह बैंक कर्मचारियों के बैंक में आने पर उन्हें वारदात का पता चला। इस पर उप पुलिस अधीक्षक अमृत जीनगर और सिवाना थाना अधिकारी सुमेरसिंह मौके पर पहुंचे तथा उचित कार्रवाई शुरू की। इस संबंध शाखा प्रबंधक ने सिवाना थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रयास करने का मामला दर्ज करवाया है। 
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 6446423619560950406

Watch in Video

Comments

item