शीतलहर व कड़ाके ठंड़ से थमीं औद्योगिक नगरी की रफ्तार

बालोतरा। पिछले दो दिनों से शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है और जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा हैं। गत तीन...

बालोतरा। पिछले दो दिनों से शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है और जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा हैं। गत तीन दिन से लगातार सर्द हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया। सुबह से ही ठंड़ी शीतलहर होने के कारण सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही।

मंगलवार को सर्दी इतनी अधिक थी कि सुबह अधिकांश लोग 11 बजे तक घरों से नहीं निकले। सुबह से ही शीतलहर ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रखा था। दोपहर तक शीतलहर रहने से आमजन सर्दी से परेशान दिखा। धूप खिलने के बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ी। पिछले 4 दिनों से बाजार में यही हाल है। सर्दी के चलते व्यापारी भी काफी प्रभावित हुए है।

बाजार में केवल ऊनी वस्त्र की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। लोग सर्दी से बचाव के जतन के लिए ऊनी वस्त्रों की खरीद कर रहे हैं। शीतलहर के चलते लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है,शहरवासी ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है तो कई लोग चाय की थडियों पर चुस्कियां लेते नजर आते है। इन दिनों बाजार में गर्मा गर्म व्यंजनों की दुकानों पर अच्छ़ी खासी भीड़ देखी जा सकती हैं।

(सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें)

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 5204714465937904900

Watch in Video

Comments

item