कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन 17 को दिल्ली में

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वार्षिक अधिवेशन 17 जनवरी नई दिल्ली के तालकटोरा इण्डोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्र...

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वार्षिक अधिवेशन 17 जनवरी नई दिल्ली के तालकटोरा इण्डोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.अर्चना शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश से एआईसीसी के 64 सदस्य तथा जिला कांग्रेस कमेटियों के 39 अध्यक्ष भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है कि वे 16 जनवरी की दोपहर तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय 24, अकबर रोड, नई दिल्ली पहुॅंचकर 17 जनवरी के अधिवेशन में भाग लेने हेतु अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।

डॉ. शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में भाग लेने वाले प्रदेश के सभी प्रतिनिधियों से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गॉंधी 18 या 19 जनवरी को नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बाबत् प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने सभी प्रतिनिधियोंको निर्देशित किया है कि वे 17 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में ही रहें।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 7750961684923113598

Watch in Video

Comments

item